फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अब जिले में प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों के बनेंगे आई कार्ड

Mon, 02 Dec 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में नई पहल की जा रही रही है। इसके तहत अब जिलेभर में शिक्षकों के आई कार्ड बनाए जाएंगे। निजी विद्यालयों की तर्ज पर प्राइमरी अध्यापकों के आई कार्ड बनेंगे। इससे पहले जिले के राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के आई कार्ड बनाए गए थे।

शिक्षा विभाग की ओर से जिलेभर में ये पहल की जा रही है। विभाग की ओर से निपुण हरियाणा के तहत बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक के अध्यापकों के आई कार्ड बनाए जाएंगे। जिले में करीब 524 प्राइमरी शिक्षक हैं। जिनके आई कार्ड बनाए जाने हैं। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के आई कार्ड बनने दे दिए गए हैं। इस सप्ताह के अंत तक आई कार्ड बनकर तैयार हो जाएंगे। विभाग इन आई कार्ड को 9 दिसंबर को होने वाले प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को सौंपेगा।
विज्ञापन


-

बच्चों को खेल-खेल में कैसे पढ़ाना है, मिलेगी ट्रेनिंग

प्राथमिक शिक्षकों को खेल-खेल में नई शिक्षण गतिविधियों से 5 दिवसीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा बड़े ही रोचक तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग की ओर से प्राथमिक विद्यालयों में बाल वाटिका के बच्चों को रोचक तरीके से सिखाने के लिए टीचिंग लर्निंग मेटीरियल दिया गया है। जिसमें बच्चे खेल-खेल में सीखते हैं। प्रशिक्षण में बालवाटिका किट का किस प्रकार से प्रयोग करना है बताया जाएगा। बता दें कि बालवाटिका पूर्व प्राथमिक स्तर का एक खेल आधारित शिक्षण कार्यक्रम है। मुख्य रूप से इसका निर्माण पहली कक्षा से भी पूर्व की अवस्था वाले बच्चों के लिए किया गया है।

-

बाल वाटिका की इस प्रकार है अवधि

बाल वाटिका प्रथम में 3 से 4 वर्ष के बच्चों का एडमिशन होता है। बाल वाटिका- 2 में 4 से 5 वर्ष की आयु के बच्चे एडमिशन लेते हैं। वहीं, बाल वाटिका तृतीय में 5 से 6 वर्ष की आयु के बीच एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई है। बालवाटिका 3 को 5 वर्ष प्राप्त होना चाहिए। लेकिन 6 वर्ष की आयु पूरी नहीं हुई हो। बालवाटिका-3 के लिए आरटीई अधिनियम 2009 के प्रावधानों के तहत आरक्षण लागू होगा।
विज्ञापन


-



वर्जन

जिले के प्राइमरी अध्यापकों के आई कार्ड बनने के लिए दे दिए गए हैं। प्रशिक्षण 9 दिसंबर को आयोजित किया गया है। जिसमें शिक्षकों को प्रशिक्षण के साथ-साथ आई कार्ड भी दिए जाएंगे। 8 बैच में शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

- डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर, एफएलएन सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें