संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने के लिए लोग तरह तरह के हत्थकंडे अपनाते हैं। इसके कारण कई बार परिवार पहचान पत्र के सत्यापन का कार्य कर्मचारियों को करना पड़ता है। शिकायतकर्ता अलग अलग स्तर पर शिकायत करके दबाव बनाने का प्रयास करता है। ऐसे कई मामले समस्या समाधान शिविर में अधिकारियों के सामने आए। इन मामलों को लेकर मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों ने रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद सरकार ने इस मामले में नए आदेश जारी किए हैं।
सोमवार को मुख्यालय स्तर से परिवार पहचान पत्र में किसी भी स्तर का बदलाव करवाने के लिए नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र आवेदनकर्ता को जमा करवाना होगा। शपथ पत्र जमा करवाने के बाद ही उनके परिवार पहचान पत्र में बदलाव किया जाएगा। यदि शपथ झूठा मिलता है और आवेदक बार बार आवेदन कर्ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-
बॉक्स
इन सुविधाओं का उठाना चाहते हैं लाभ
- हैप्पी कार्ड
- बीपीएल कार्ड
- आयुष्मान कार्ड
- प्रधानमंत्री आवासीय योजना आदि।
-
बॉक्स
अब यह देनी होगी जानकारी
- नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड।
- आवेदनकर्ता क्या बदलाव करवाना चाहता है।
- सालाना आय कितनी है।
- काम क्या करता है।
-
सरकार ने परिवार पहचान पत्र को दुरुस्त करने के लिए नया शपथ पत्र लागू किया है। यह शपथ पत्र आवेदनकर्ता को नोटरी करवाकर देना होगा। जिससे यह साबित होगा कि वह कोई गलत कार्य नहीं करवाना चाहता है। उसका आवेदन पूरी तरह से सही है। - रविंद्र कुमार, इंचार्ज, पीपीपी