सिरसा। पूजा वेस्ट मैनेजमेंट के पास शहर में रोड स्वीपिंग का टेंडर है। इस टेंडर के तहत सफाई कर्मचारी लगाए हुए हैं। जो बाजार व आसपास के क्षेत्र में सफाई करते हैं। लेकिन तीन दिनों से हड़ताल पर होने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
हड़ताल के कारण नगर परिषद के नियमित सफाई कर्मचारी इस क्षेत्र की सफाई कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने मंगलवार को दो दिनों में समाधान करवाने की मांग की है। यदि ऐसा नहीं होता है तो वह भी एजेंसी के क्षेत्र में सफाई नहीं करेंगे। इस मामले में संज्ञान लेते हुए नगर परिषद के सीएसआई ने एजेंसी पूजा वेस्ट मैनेजमेंट को नोटिस जारी किया है। नोटिस के जवाब के बाद तीन दिनों से प्रभावित हुए सफाई को लेकर जुर्माना भी लगाया गया जाएगा।
बता दें कि नगर परिषद प्रशासन ने शहर की सफाई व्यवस्था को तीन हिस्सों में बांटा हुआ है। इनमें से दो हिस्सों की रोड स्वीपिंग की सफाई एजेंसियां करती है। जबकि एक हिस्से की सफाई नगर परिषद के कर्मचारी करते हैं। जानकारी के अनुसार दोनों एजेंसियों का वर्क ऑर्डर 6 मार्च और 16 मार्च को खत्म हो जाएगा।
-
हमारी ओर से दो दिनों में कर्मचारियों की सैलरी जारी कर दी जाएगी। तकनीकी कारणों के कारण पेमेंट जारी नहीं हो पाई थी।
मनोज कुमार, इंचार्ज, पूजा वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी
-
हमारी ओर से एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जयवीर सिंह, सीएसआई।