संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डबवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रगट सिंह उर्फ काका निवासी गांव रघुआना की नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी डबवाली निकिता खट्टर के नेतृत्व में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि अब नशा तस्करों को सिर्फ जेल नहीं भेजा जाएगा, बल्कि नशे से बनाई गई उनकी संपत्ति भी कानून के तहत जब्त की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रगट सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 8 मामले दर्ज हैं, जिनमें से चार मामले कामर्शियल मात्रा के हैं। इनमें 190 किलो 200 ग्राम डोडा चूरा पोस्त से जुड़ा मामला भी शामिल है। आरोपी फिलहाल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत पर है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(1) के तहत आरोपी की आय और संपत्तियों की जांच की। उसकी वैध आय से कई गुना अधिक संपत्ति पाए जाने पर एसएएफईएमए नई दिल्ली की अनुमति से संपत्ति फ्रीज कर दी गई।