फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशा तस्कर के अवैध मकान पर चला प्रशासन का पीला पंजा

Sat, 08 Aug 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नशा तस्कर के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करती पुलिस।
विज्ञापन
गांव दादू में पंचायती जमीन पर बनाए गए मकान को धवस्त किया
विज्ञापन

फोटो 19,20
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। जिला प्रशासन और पुलिस ने शनिवार को गांव दादू में बड़ी कार्रवाई की। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कदम उठाया गया। एक आरोपी द्वारा पंचायती जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए मकान को ध्वस्त कर दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के नेतृत्व में हुई। गांव दादू निवासी अमरजीत सिंह पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। प्रशासन के अनुसार, अमरजीत ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा किया था।
विज्ञापन

कालांवाली थाना प्रभारी देवी लाल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बड़ागुढ़ा भजन लाल की देखरेख में मकान ध्वस्त किया गया। इस दौरान सिंघपुरा चौकी प्रभारी सत्यदेव भी मौके पर मौजूद रहे। जिला पुलिस स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नशा तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

अवैध संपत्ति पर शिकंजा
अधिकारियों ने बताया कि नशे के धंधे से अर्जित अवैध संपत्ति पर कार्रवाई होगी। सरकारी या पंचायती जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ भी नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। नशा तस्करों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन सिरसा से पुलिस जवान और महिला पुलिसकर्मी तैनात थे। पंचायत विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें