सिरसा। जिले में हरियाणा और सीबीएसई की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। शुक्रवार को आयोजित बोर्ड की फ्लाइंग टीम ने कई जगह जांच की। कहीं भी नकल का मामला नहीं मिला। इस कारण कोई यूएमसी नहीं बनाई गई।
हरियाणा बोर्ड के करीब 3,000 और सीबीएसई के करीब 2,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थियों ने तीसरे दिन उर्दू, संस्कृत और बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा दी। इसके लिए शहर में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए। वहीं सीबीएसई के विद्यार्थियों ने योग की परीक्षा दी। इसके लिए शहर में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
आज होगी मुख्य विषयों की परीक्षा
जिले में शनिवार को दसवीं कक्षा की मुख्य विषय की परीक्षा होगी। इस दौरान करीब 12,000 विद्यार्थी शनिवार को हिंदी की परीक्षा देंगे। दसवीं कक्षा की पहली मुख्य विषय की परीक्षा शनिवार को होगी। वहीं सीबीएसई दसवीं कक्षा के विद्यार्थी विज्ञान विषय की परीक्षा देंगे। वहीं हरियाणा और सीबीएसई के बारहवीं कक्षा की परीक्षा में शनिवार को अवकाश रहेगा।
सिरसा के इन स्कूलों में हो रही परीक्षा
- जीएसएसएस, अहमदपुर दारेवाला
- जीएसएसएस, भरोखां
- जीएसएसएस, भावदीन
- जीएसएसएस, बप्पां
- जीएसएसएस, चामल
- जीएसएसएस, दड़बा कलां
- जीएसएसएस, डिंग
- जीएसएसएस, गुड़ियाखेड़ा
- आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा
- आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठमंडी
- जीएमएसएसएस अनाज मंडी
- जीजीएसएसएस, मेला मैदान
- आरकेपी सीनियर सेकेंडरी नेहरू पार्क
- आरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांगवान चौक
- मिनर्वा हाईस्कूल गांधी चौक
- जयभारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल टाउन पार्क
- सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीसी कॉलोनी
- राजकीय स्कूल महावीर दल रानियां गेट
- डीवी विद्या निकेतन हाईस्कूल शिव चौक
- राजकीय स्कूल खैरपुर
बारहवीं कक्षा में अतिरिक्त विषय की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्वक आयोजित की गई। इस दौरान किसी प्रकार की कोई यूएमसी नहीं बनी। - अशोक कुमार, सुपरिटेंडेंट बोर्ड फ्लाइंग।