फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लवप्रीत की हत्या के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

Wed, 04 Nov 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। गांव कालांवाली में कांग्रेस के युवा हलकाध्यक्ष लवप्रीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं। ये टीमें अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
बुधवार को नागरिक अस्पताल में लवप्रीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया गया। चिकित्सकों के बोर्ड में डॉ. सुनील अग्रवाल और डॉ. गुरप्रीत सहित तीन चिकित्सक शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, लवप्रीत सिंह की मौत सिर पर लगी गहरी चोट के कारण हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पिता नाजम सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें चाचा चरणजीत सिंह, गुरप्रीत पुत्र चरणजीत सिंह, सौतेले भाई गुरलाल और एकम पुत्र गुरलाल नामजद हैं।
इनके साथ सात-आठ अन्य लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हुई है। लवप्रीत सिंह का परिवार लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है। उसके दादा मित सिंह गांव के तीन बार सरपंच रह चुके हैं।
विज्ञापन

38 एकड़ जमीन के लिए चल रहा विवाद : लवप्रीत सिंह के पिता नाजम सिंह की दो शादियां हुई थीं। पहली शादी से गुरलाल और एक बेटी है, जबकि दूसरी से लवप्रीत सिंह इकलौता बेटा था। दोनों सौतेले भाइयों के बीच 38 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लवप्रीत सिंह अपने पिता के साथ खेत से घर लौट रहा था। तभी गुरलाल अपने परिचितों के साथ वहां पहुंचा और उन पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें