फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी के निस्तारण की नहीं की व्यवस्था, दो रिसोर्ट किए सील

विज्ञापन
शहर में रिसोर्ट को सील करने की कार्रवाई करते अधिकारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर कार्रवाई करते हुए दो रिसोर्ट को सील कर दिया। इन रिसोर्ट में दूषित पानी के निस्तारण की व्यवस्था नहीं थी और नोटिस भेजने के बाद भी हालात जस के तस थे। यह कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ सुनील श्योराण के नेतृत्व में की गई।
शहर के नजदीक स्थित केरा रिसोर्ट व हेरीटेज रिसोर्ट का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी थी। इस दौरान यहां पर दूषित पानी के निस्तारण के लिए एसटीपी की व्यवस्था नहीं की गई थी। इस पर रिसोर्ट संचालकों को नोटिस देकर व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए गए। परंतु नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और ना ही एसटीपी की व्यवस्था की गई। इसके बाद अधिकारियों ने फिर से रिसोर्ट का निरीक्षण किया तथा रिपोर्ट तैयार कर एनजीटी को सौंप दी। इसके बाद एनजीटी के आदेश पर दोनों रिसोर्ट को सील करने की कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

शहर के 15 रिसोर्ट होंगे सील
एनजीटी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मापदंडों को पूरा नहीं करने वाले शहर के आसपास के क्षेत्र में स्थित करीब 15 रिसोर्ट को सील किया जाएगा। इन रिसोर्ट संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। परंतु अभी तक इनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। अब शीघ्र बोर्ड की टीम इनका निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर एनजीटी को भेजेगी, जिसके बाद इनको सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सील करने की कार्रवाई की है : एसडीएओ
टीम की ओर से निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान खामियां मिली। खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए और नोटिस जारी किए गए। लेकिन संतोषजनक जवाब और सुधार न करने पर दो रिसोर्ट को सील कर दिया गया है। आगे भी ऐसे 15 रिसोर्ट हैं जिन्हें सील किया जाएगा। -सुनील श्योराण, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें