फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

860 लीटर लाहन और 85 बोतल अवैध शराब सहित नौ व्यक्ति काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से 860 लीटर लाहन और 85 बोतल अवैध शराब सहित नौ व्यक्तियों को काबू किया है। प्रथम घटना में जिला की थाना सदर सिरसा पुलिस ने गश्त चेकिंग के दौरान गांव सिकंदरपुर क्षेत्र से एक महिला को 180 लीटर लाहन और 35 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान सर्वजीत कौर पत्नी कर्ज सिंह निवासी सिकंदरपुर के रूप में हुई है। एक अन्य घटना में थाना सदर सिरसा पुलिस ने गश्त चेकिंग के दौरान गांव सिकंदरपुर क्षेत्र से एक युवक को 180 लीटर लाहन और 6 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान तारा सिंह निवासी सिकंदरपुर के रूप में हुई है। वहीं थाना सदर सिरसा पुलिस ने गश्त चेकिंग के दौरान गांव सिकंदरपुर निवासी रमनदीप सिंह को 180 लीटर लाहन, सिकंदर सिंह को 180 लीटर लाहन, बूटा सिंह को 140 लीटर काला उर्फ गुरबच्चन सिंह को 10 बोतल अवैध शराब और सतनाम सिंह को 10 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया है। थाना सदर सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजाराम ने बताया कि पकड़े गए युवकों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में आबकारी अधिनियम व धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में जिला की सीआईए कालांवाली थाना पुलिस ने गश्त चेकिंग के दौरान कालांवाली क्षेत्र से कुलदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी तारुआना हाल मंडी कालांवाली को 12 बोतल शराब ठेका देसी के साथ काबू किया है। कालांवाली क्षेत्र से ही बलविंद्र सिंह निवासी धर्मपूरा 12 बोतल शराब ठेका देसी के साथ गिरफ्तार किया है। कालांवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना कालांवाली में आबकारी अधिनियम व धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें