फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: शादी के बाद दूल्हा- दुल्हन घर की जगह पहुंच गए अस्पताल, पढ़ें- वजह

Sat, 23 May 2020 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा ( हरियाणा)
विज्ञापन
नवविवाहित जोड़ा
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर लोग सतर्क होते जा रहे हैं। इसी की मिसाल शनिवार को एक नवविवाहित जोड़े ने घर जाने से पहले अस्पताल में आकर कोरोना जांच करवाकर दी। बुर्जभंगु के रहने वाले सोमदत्त की शनिवार को पंजाब में शादी हुई, जो अपनी पत्नी वीरपाल को लेकर सीधे सामान्य अस्पताल जांच के लिए पहुंच गए।

विज्ञापन


कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लोगों में डर बना हुआ है। वहीं लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक भी हो रहे हैं। इसी की मिसाल शनिवार को एक दूल्हा-दुल्हन ने शादी के बाद पहले घर न जाकर अस्पताल में जांच करवाकर दी।

 

जिले के गांव बुर्जभंगु का रहने वाले युवक सोमदत्त की शनिवार को पंजाब की सिक्खावाली ढ़ाणी में वीरपाल के साथ शादी हुई । दोपहर बाद जब शादी कर अपने घर लौट रहा था तो सोमदत्त ने चालक को कहा कि वह गाड़ी सिविल अस्पताल ले जाएं। जिसको सुनकर चालक और साथ मौजूद एक रिश्तेदार को अचंभा हुआ और अस्पताल में जाने का कारण पूछा तो बताया कि वह कोरोना संक्रमण के चलते अपनी और अपनी पत्नी की जांच करवाना चाहता है। वहीं सिविल अस्पताल पहुंच नव जोड़े ने कोरोना जांच करवाई और अपने गांव बुर्जभंगु के लिए रवाना हो गया। चारों तरफ इनकी इस पहल की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें