सिरसा। हिसार रेंज के नवनियुक्त एडीजीपी डॉ. माटा रवि किरण ने मंगलवार को सिरसा तथा डबवाली पुलिस जिलों का दौरा किया। एडीजीपी ने सिरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण तथा डबवाली के पुलिस अधीक्षक सुमेर सिंह के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर चर्चा की।
एडीजीपी ने नशे के तस्करों के खिलाफ अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद एडीजीपी ने जिले के साथ लगती पंजाब सीमा का दौरा कर नाकों को जाचें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाकों पर से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन तथा व्यक्ति को बारीकी से जांच की जाए।