फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घग्घर तटबंध पर 31 करोड़ की लागत से बनेगी नई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के तहत घग्घर के तटबंध पर नई सड़क का निर्माण होगा। यह सड़क नेशनल हाईवे-9 को जोड़ेगी स्टेट हाईवे-32 से जोड़ेगी। यह खैरेका से ओटू तक निर्मित होगी। करीब 31 करोड़ रुपये की लागत से 19 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनने से आसपास के 20 से ज्यादा गांवों को सीधा लाभ होगा। इतना ही नहीं डबवाली से आकर रानियां की ओर जाने वाले वाहनों को भी शहर की सीमा में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा, जल्द ही इसका काम शुरू होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 8 मार्च 2020 को घोषणा की थी कि सिरसा को रानियां से जोड़ने के लिए नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस पर प्रशासन ने काम शुरू किया। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया और योजना बनाकर मुख्यालय भेजी। इसे मंजूरी मिल गई है। अब सड़क बनाने को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही टेंडर होगा और सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
जानिए... क्या है नया प्रोजेक्ट
नेशनल हाईवे स्थित गांव खैरेकां के पास से गुजर रही घग्घर नदी के किनारे इस सड़क का निर्माण होगा। खैरेकां से शुरू होने वाली सड़क किनारे चलते हुए ओटू वीयर के पास समाप्त होगी। इसका बजट तैयार है और सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। इस पर करीब 31 करोड़ 45 लाख रुपये खर्च होंगे। करीब 19 किलोमीटर लंबी सड़क 18 फुट चौड़ी होगी। डबवाली से आने वाले वाहनों को रानियां जाने के लिए शहर में नहीं आना पड़ेगा। इस नई सड़क का खैरकां, झोरड़नाली, बनसुधार सहित 20 से ज्यादा गांवों के लोगों को सीधा लाभ होगा। खासकर रानियां हलके के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जल्द काम शुरू होगा
घग्घर किनारे बनने वाली नई सड़क का प्राजेक्ट तैयार है और सरकार ने भी मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और काम भी शुरू करवा देंगे। एक साल के भीतर काम पूरा करवाने का हमारा लक्ष्य है। इस पर करीब 31.45 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।
विज्ञापन

- कमलदीप सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें