फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भारत नगर में नई सीवरेज लाइन का काम शुरू, मिलेगी राहत

Tue, 18 Aug 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 14
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारत नगर में नई सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। नगर पार्षद राजन शर्मा ने नारियल फोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ किया।
राजन शर्मा ने बताया कि वार्ड में सीवरेज व्यवस्था जर्जर थी। इससे गलियों में गंदा पानी जमा रहता था। क्षेत्र में बदबू और बीमारियों का खतरा बना हुआ था। अब 12 इंच व्यास की नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है।
विज्ञापन

इसके पूरा होने पर गंदे पानी की निकासी सुचारु होगी। क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा। राजन शर्मा ने लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें