फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुश्तैनी जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया तेजधार हथियार से हमला

Sat, 24 Oct 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चाडीवाल में 19 अक्तूबर की रात दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव चाडीवाल में 19 अक्तूबर की रात पुश्तैनी जमीन के विवाद में एक व्यक्ति पर हमला हुआ। 58 वर्षीय ओम प्रकाश पर उनके भतीजे सुनील और पांच अन्य साथियों ने तेजधार हथियार से वार किया। इस हमले में ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
ओम प्रकाश के अनुसार, वह अपनी माता शांति देवी के साथ खेत के मकान में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे भतीजा सुनील अपने पांच साथियों के साथ मकान में घुस आया। सभी हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे।
विज्ञापन

ओम प्रकाश ने बताया कि सुनील के हाथ में लोहे का कापा था जबकि उसके दो साथियों के पास डंडे थे। सुनील ने सोते समय ओम प्रकाश के सिर पर कापे से वार किया और अन्य दो साथियों ने उनके पैरों पर डंडों से चोटें मारीं। इसी दौरान सुनील के चेहरे से कपड़ा हट गया जिससे ओम प्रकाश ने उसे पहचान लिया।
ओम प्रकाश के अनुसार, सुनील ने जान से मारने की धमकी देते हुए दोबारा सिर पर वार किया। उसके साथियों ने भी हाथ, पैर, छाती व कमर पर चोटें मारीं जिससे ओम प्रकाश बेहोश हो गए।
ओम प्रकाश की माता के जागने और शोर मचाने पर आरोपी हथियारों सहित मौके से भाग निकले। ओम प्रकाश ने बताया कि हमले के पीछे 14 कनाल पुश्तैनी कृषि भूमि को अपने नाम करवाने का विवाद है। इस भूमि में वह, उनकी माता शांति देवी और बड़े भाई राजेंद्र सिंह का परिवार हिस्सेदार हैं।
विज्ञापन

पुलिस की जांच जारी
परिजनों ने डायल 112 पुलिस की मदद से ओम प्रकाश को हिसार के निजी अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी धोलू राम ने बताया कि घायल ओम प्रकाश के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें