फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 24 Oct 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पन्नीवाला मोटा बस अड्डे के निकट शुक्रवार शाम छह बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। गांव पन्नीवाला मोटा बस अड्डे के निकट शुक्रवार शाम छह बजे स्कॉर्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। इस संबंध में बड़ागुढ़ा पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए बयान में गांव भागसर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई पप्पू उर्फ गोवर्धन मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव छतरियां में दिहाड़ी-मजदूरी करने गया था। शाम के समय जब वह काम से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

जब वह पन्नीवाला मोटा बस अड्डे के पास डबवाली की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए उसके भाई पप्पू को सिरसा के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई राजेंद्र सिंह के बयान पर पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें