सिरसा। रानियां निवासी महिला अपनी बेटी से मिलने कनाडा गई हुई थी। उस दौरान कुछ लोगों ने महिला के घर में घुसकर वहां तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। महिला जब कनाडा से लौटी तो उसे घटना के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रानियां निवासी शुभचरण कौर पुत्री सुरजीत सिंह निवासी गांव हारनी खुर्द ने बताया के 25 अगस्त को अपनी बेटी से मिलने के लिए कनाडा गई हुई थी। उसकी बेटी वहां पर पढ़ाई करने के लिए गई हुई है। 31 दिसंबर 2023 उसके घर के कैमरे बंद थे। इस बारे में जब उसने अपनी कामवाली शीला से फोन कर बात की तो उसने बताया कि पड़ोसियों और पांच छह लोगों ने घर के अंदर तोड़फोड़ की है और कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन सभी के पास हथियार भी थे।