सिरसा। जिले के गांव दबड़ी में पड़ोसियों ने मां-बेटे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। डिंग थाना पुलिस ने घायल मां-बेटे का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दिए बयान में गांव दड़बी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 15 मई की सुबह उनकी मां कृष्णा देवी घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान पड़ोसी जिला राम, उसका पुत्र जेला राम, मां रोशनी और जेला राम की पत्नी ने उनके साथ मारपीट की।
अनिल की मां ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह घर पहुंचे और घायल मां को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। वहां इलाज कराने के बाद वह अपनी मां को डिंग थाने में ले आया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
अनिल का कहना है कि शाम करीब साढ़े सात बजे आरोपी जबरन उनके घर में घुस आए और तेजधार हथियार से मां-बेटे पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। जांच अधिकारी जुग लाल का कहना है कि आरोपियों को तलाशा जा रहा है। उनका दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।