फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विभाग नशे के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई : डीसी

Sun, 03 May 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में नार्को कोऑर्डिनेशन (एनकोर्ड) कमेटी की बैठक आयोजित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। जिले में नशा मुक्त अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में उपायुक्त शांतनु शर्मा की अध्यक्षता में नार्को कोऑर्डिनेशन (एनकोर्ड) कमेटी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि नशा उन्मूलन के लिए और जमीनी स्तर पर ठोस तथा प्रभावी कदम उठाने होंगे। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा मुक्त अभियान को और अधिक तेज गति से चलाया जाए तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर देते हुए कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, उसके सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जानकारी दी जाए ताकि वे जागरूक होकर इस बुराई से दूर रहें।
विज्ञापन


बैठक में पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल, जेल अधीक्षक जसवंत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार, उप निदेशक कृषि डॉ. सुखदेव सिंह, डीएसडब्ल्यूओ सत्यवान ढिलोड, उप सिविल सर्जन डॉ. पंकज शर्मा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सभी मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच की जाए
बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोल से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी मेडिकल स्टोरों की नियमित और सघन जांच की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई मेडिकल स्टोर नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। गांव-गांव, वार्ड स्तर पर जागरूकता शिविर, रैलियां, सेमिनार और अन्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें