फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लोकतंत्र की चुनौतियां विषय पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय नेशनल महाविद्यालय में गठित परिषद के सदस्य व स्टाफ सदस्य। कॉलेज
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विषय परिषद का गठन किया गया। राजनीति विज्ञान विषय परिषद के छात्र पदाधिकारियों के चयन के लिए भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय संविधान और लोकतंत्र की चुनौतियां, एक राष्ट्र एक वोट, भारतीय राजनीति में युवाओं की भागीदारी, राजनीति में महिलाओं की भूमिका आदि अनेक विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


प्रभारी डॉ. मंजू कंबोज ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम सब के सपने बड़े हैं लेकिन सपनों को हकीकत में बदलने के लिए मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन की खुशी एमए द्वितीय वर्ष ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. दीपावली व सीताराम ने निभाई।

चयनित विद्यार्थियों में खुशी एमए द्वितीय वर्ष को अध्यक्ष, सुमित पारीक बीए द्वितीय वर्ष को उपाध्यक्ष, गीता एमए प्रथम वर्ष को सहसचिव, अवदीन बीए प्रथम वर्ष को सचिव व अल्फ़ा एमए प्रथम वर्ष को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। डॉ. दीपावली ने कहा कि इस समिति के गठन का उद्देश्य छात्रों को राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य हरजिंदर सिंह व डॉ. मंजू कंबोज के द्वारा बधाई दी गई व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें