रानियां। शहीदी दिवस के दौरान सिख संगत। संवाद
रानियां। शहीद बाबा जीवन सिंह गुरुद्वारा संत नगर में सिख श्रद्धालुओं की ओर से शहीदी दिवस बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव व आसपास के श्रद्धालुओं ने शहीद बाबा जीवन सिंह व चार साहिबजादों को याद कर शीश नवाया। श्रीगुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह ने सच्ची वाणी की शुरुआत की।
इसके बाद कविश्री जत्थे ने शहीद बाबा जीवन सिंह व चारों साहिबजादों का इतिहास सुनाया। श्रीगुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह ने बताया कि शहीद बाबा जीवन सिंह व चार साहिबजादों ने मुगल शासकों ने धर्म परिवर्तन को सिरे से नकारा व सिख धर्म की रक्षा व सुरक्षा में अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।
उन्होंने ऐसा कर न केवल धर्म की रक्षा की बल्कि सिख धर्म के श्रद्धालुओं का हौसला बढ़ाया और जीवन में धर्म की महता को समझाया। इस अवसर पर मौजूद सैकड़ों की संख्या में संगत ने कविश्री जत्थे की कथा को बड़े ही ध्यान से सुना और मत्था टेककर शहीद सिखों को नमन किया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्य बगीचा सिंह, साहब सिंह गिल, कश्मीर सिंह गिल, बिंदर सिंह पंच, हरदेव खालसा, वजीर सिंह, बलजिंदर सिंह मट्टू, सुच्चा सिंह, बसंत सिंह, जग्गा सिंह आदि मौजूद रहे।