फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो पेशेवर नशा तस्करों की 31.50 लाख की स्कॉर्पियो गाड़ियां फ्रीज

Sat, 07 Nov 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पर 10 तो दूसरे पर दर्ज हैं मादक पदार्थ अधिनियम के पांच केस
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी





सिरसा। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। दो पेशेवर नशा तस्करों की करीब 31 लाख 50 हजार रुपये कीमत की दो स्कॉर्पियो गाड़ियां फ्रीज की गई हैं। इनमें नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र के दड़बा कलां निवासी जयवीर और रानियां चुंगी निवासी अर्पण की गाड़ियां शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने यह जानकारी दी। अर्पण के खिलाफ वर्ष 2023 से अब तक नशा तस्करी के 10 मामले दर्ज हैं। जयवीर के खिलाफ वर्ष 2005 से अब तक पांच मामले दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन

जयवीर को नशा तस्करी के दो मामलों में 10 साल और सात साल की सजा हो चुकी है। उसके तीन मामले अभी अदालत में विचाराधीन हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि अर्पण ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी पिता के नाम करवा रखी थी।
विज्ञापन


अवैध संपत्ति पर कार्रवाई
पुलिस ने संपत्ति से संबंधित रिकॉर्ड जुटाए थे। ये रिकॉर्ड सक्षम प्राधिकारी एवं राजस्व विभाग, दिल्ली को भेजे गए। कार्रवाई के बाद दोनों गाड़ियां फ्रीज कर दी गईं। अब आरोपी इन वाहनों को न तो बेच सकेंगे और न ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम हस्तांतरित कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें