फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 16 जुलाई तक नहर बंदी से पानी की करनी होगी बचत

Sat, 27 Jun 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिंचाई विभाग की ओर से नहर की मरम्मत और रखरखाव के कारण नहर रहेगी बंद
विज्ञापन

- एचएसवीपी विभाग के अधिकारियों ने सेक्टरवासियों से की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के विभिन्न सेक्टरों में रहने वाले लोगों को आगामी दिनों में पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा। सिंचाई विभाग की ओर से नहर की मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 16 जुलाई तक नहर बंद रहेगी। इसका सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ेगा।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि नहर आधारित जल आपूर्ति व्यवस्था अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। इस कारण सेक्टर क्षेत्र में 16 जुलाई तक लोगों को पानी बचाने की दिशा में काम करना होगा। विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि उपलब्ध पानी का समझदारी से उपयोग करें और अनावश्यक बर्बादी से बचें।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, नहर में चल रहे मरम्मत कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए राशनिंग करनी पड़ती है। कार्य पूर्ण होने के बाद जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं स्थायी बनाने में मदद मिलेगी।
एचएसवीपी विभाग ने सेक्टरवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि में पानी का भंडारण सावधानीपूर्वक करें और दैनिक आवश्यकताओं के अनुसार ही उपयोग करें। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि मरम्मत कार्य तय समयसीमा में पूरा कर लिया जाएगा। 16 जुलाई के बाद पेयजल आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। तब तक नागरिकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई
विज्ञापन

सेक्टर 20 पार्ट तीन वेलफेयर प्रधान राजपाल सिंह ने बताया कि नहरबंदी को ध्यान में रखते हुए ग्रुप के माध्यम से सेक्टरवासियों को जागरूक किया गया है। गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की बचत करनी चाहिए। प्रशासन का सेक्टरवासी पूरा सहयोग देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें