एजेंसी को डिजाइन के लिए भेजा है प्रोजेक्ट, हाउसिंग बोर्ड मार्केट एरिया में बनेगी मार्केट
फोटो 41
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में स्मार्ट मार्केट बनाने की पहल नगर परिषद ने की है। सालों से विवादों में बने रहे न्यू हाउसिंग बोर्ड मार्केट में इसे विकसित किया जाएगा। विशेष डिजाइन तैयार करने के लिए एजेंसी को हायर किया जा चुका है।
न्यू हाउसिंग बोर्ड में रेहड़ी, फड़ी व खोखों के कारण अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। इस एरिया में 70 से 100 के बीच में रेहड़ी व खोखे वाले हैं। इनके कारण जहां गंदगी फैलती है। वहीं, वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन हालात को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने यहां पर स्मार्ट मार्केट को विकसित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत सभी रेहड़ी व खोखों वालों को अस्थायी तौर पर जगह दी जाएगी। इनको विशेष प्लानिंग के तहत बसाया जाएगा। इससे मार्केट में अव्यवस्था भी नहीं होगी और आसानी से खरीदारी भी कर पाएंगे।
रेहड़ी व खोखों पर यह बिकता है सामान
- फास्ट फूड
- सब्जियां व फल
- नॉन वेज
- चाय व अन्य पेय पदार्थ
बॉक्स
यह रहती है आमतौर पर शिकायत
न्यू हाउसिंग बोर्ड मार्केट एरिया में 50 से ज्यादा खोखे और अवैध रूप से अलग-अलग चीजों की रेहड़ियां लगती हैं। इसके कारण अंधेरा होने के साथ ही माहौल खराब होने लगता है। मार्केट का पूरा एरिया वाहनों के कारण ब्लॉक हो जाता है। लोग गाड़ियों में बैठकर शराब पीते हैं और रेहड़ियों से वेज व नॉन वेज खाते हैं। इतना ही नहीं, भीड़-भाड़ के कारण कई बार आपसी विवाद भी लोगों में हो चुका है। इस कारण दुकानदारों व अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बॉक्स
यह होगी नई प्लानिंग में व्यवस्था
- पार्किंग
- सुलभ शौचालय की व्यवस्था
- स्टॉल व फड़ लगाने वालों के स्थायी साइड
- कचरा निस्तारण की व्यवस्था
- पेयजल व लाइटिंग की व्यवस्था
- अव्यवस्था फैलाने पर जुर्माना शुल्क
- बेहतर सफाई व्यवस्था
- नंबरिंग के साथ जगह
कोट्स
शहर का पहला स्मार्ट मार्केट न्यू हाउसिंग बोर्ड मार्केट में विकसित किया जाएगा। इसको लेकर विशेष प्लानिंग एजेंसी से तैयार करवाई जा रही है। मार्केट में अव्यवस्था का माहौल खत्म होगा और खरीदारी करने के लिए बेहतर व्यवस्था बनेगी। मूलभूत सभी सुविधाएं वहां पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।
-राहुल, जेई, नगर परिषद