सिरसा। नगर परिषद सिरसा ने डी प्लान के तहत लगाए गए 16 विकास कार्यों के टेंडर खोल दिए है। तकनीकी और आर्थिक बिड खुलने के बाद अब नगर परिषद सिरसा डीसी अशोक कुमार गर्ग के पास वर्क अलाटमेंट के लिए फाइल भेजेगी। जिसके बाद एजेंसी को वर्क अलॉट कर दिया जाएगा। साथ ही नप ने शहर में एडवरटाइजिंग यूनिपोल से आय प्राप्त करने के लिए टेंडर मांगा था, जिसमें इच्छुक कंपनी ने 59 लाख 67 हजार रुपये का टेंडर भरा है।
नगर परिषद ने करीब 26 दिन पहले डी प्लान के तहत 16 विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए थे। बीते शुक्रवार को नप ने इन टेंडर को खोल दिया। जिसमें कि टेक्निकल बिड निर्धारित नियमों में आने के बाद फाइनेंशियल बिड खोली गई। हालांकि कुछ काम के रेट नप द्वारा निर्धारित रेट से ज्यादा आए है, ऐसे में वर्क अलॉटमेंट के लिए फाइल डीसी के पास भेजी जाएगी। डी प्लान के टेंडर में शहर में पांच गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही शहर में शहीद मदन लाल ढींगरा के नाम पर एक चौक का निर्माण भी किया जाएगा। शहर के पंजाबी समाज के लोगों की मांग थी कि शहीद मदन लाल ढींगरा के नाम पर शहर में एक चौंक का निर्माण करवाया जाए। इसके अतिरिक्त शहर के जिला पुस्तकालय का करीब 57 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्वार भी किया जाएगा।
विकास कार्य, लागत
हाउसिंग बोर्ड कालोनी में पब्लिक टायलेट, तीन लाख
बजाज वाली गली, नजदीक राजकीय स्कूल खैरपुर, 1.72 लाख
गली नंबर दो,मकान नंबर जय प्रकाश से दौलत राम सिंगला, 5 लाख
मक्कड़ आटा चक्की से मकान नंबर गुरतेज सिंह वाली गली डीसी कालोनी, 5.50 लाख
जिला पुस्तकालय का जीर्णोद्वार, 57.10 लाख
रेलवे कालोनी में रास्ते का निर्माण, नजदीक सेंट जेवियर स्कूल, 5 लाख
वार्ड 26 में ढाणी बिलासपुर में मकान नंबर नरोतन शर्मा से रोशन लाल तक गली का निर्माण, 6 लाख
कब्रिस्तान में शेड, चार दीवारी और पानी की सुविधा, 6 लाख
वार्ड नंबर 12 में एससी चौपाल, 8 लाख
रामनगरिया श्मशान घाट में शेड, रास्ता चार दीवारी का निर्माण, 4.76 लाख
शिव धाम खैरपुर में शेड, रास्ते का निर्माण, 5 लाख
सेक्टर 19 के शिवधाम में शेड का निर्माण, 6.30 लाख
गुरुनानक नगर में प्यारा सिंह से मकान नंबर करतार सिंह तक गली का निर्माण, 1.60 लाख
सिविल अस्पताल में फेसिलेशन सेंटर, 5.50 लाख
मदन लाल ढींगरा चौक, 4 लाख
जन नायक चौधरी देवी लाल हॉस्टल बेगू रोड में अतिरिक्त कमरे का निर्माण,15 लाख
30 यूनीपोल पर एडवरटाइजिंग का ठेका, 59.67 लाख
हमने टेंडर खोल दिए हैं। वर्क अलाटमेंट की फाइल डीसी कार्यालय में भेजी जाएगी, वहां से अप्रूव होते ही वर्क अलॉट कर दिया जाएगा।
- निजेश, एमई, नगर परिषद सिरसा।