फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जन स्वास्थ्य विभाग से पार्षद नाराज महिला पार्षद बोलीं-काम नहीं होते

Thu, 30 Apr 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
महिला पार्षद हाथ जोड़कर काम के लिए गुहार लगाते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद की हाउस की बैठक वीरवार को लोक निर्माण विश्राम गृह के सभागार में हुई। सबसे पहले पूर्व बैठक के मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पहली बार जन स्वास्थ्य विभाग, बीएंडआर विभाग के अधिकारियों को मौजूदा हालात से पार्षदों ने अवगत करवाया। हर कोई जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज नजर आया।
बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने की। बैठक में कार्यकारी अधिकारी सुमनलता मौजूद रहीं। वार्ड-19 के पार्षद दीपक सेठी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि उनके वार्ड में पेयजल सप्लाई के बुरे हालात हैं। लोगों को पानी खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन

एक टयूबवेल उनके क्षेत्र में लगवाया जाए ताकि लोगों को पेयजल सप्लाई सुचारु रूप से मिल सके। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि टयूबवेल के लिए लगातार टेंडर प्रक्रिया में है। जल्द टयूबवेल लगा दिए जाएंगे।
वार्ड नंबर-12 के भाजपा पार्षद दीपक बांसल ने कहा कि बैठक के नाम पर खानापूर्ति हुई है। सब लोग आपस में बात कर रहे हैं। तीन बार बैठक हो चुकी है। कोई टेंडर नहीं लगा है। नगर परिषद में सिर्फ भ्रष्टाचार चल रहा है।
वार्ड नंबर-22 की सरोज रोहिला ने कहा कि बैठक में कोई खा रहा है कि कोई जूस पी रहा है। चार-चार बार एक पार्षद मांग रख रहा है। दूसरा पार्षद इंतजार में बैठा हुआ है। कोई अधिकारी व पार्षद खड़े होकर जा रहा है कोई आ रहा है। कोई सुनवाई नहीं होती है।
सरोज ने कहा कि प्रधान कहते हैं कि काम कर रहे हैं। हमारे वार्ड-22 में कोई काम नहीं किया है। पूरा वार्ड अवैध बताया हुआ है। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों के नाम पर टेंडर लगाए गए थे। सभी क्षेत्र अवैध बताकर कैंसिल कर दिए। ऐसे में कैसे काम करवाएंगे।
विज्ञापन

वार्ड-19 दीपक सेठी ने कहा कि मेरे वार्ड में 6 हजार वोट है। पानी के लिए हर अधिकारी का दरवाजा खटखटाया है। लाइन को नीचा करवाने के लिए लेबर चाहिए। पानी सप्ताह में एक बार आता है। जन स्वास्थ्य विभाग से ज्यादा परेशानी है। कोई काम नहीं होता है। सवा साल हो गया है। हमारे वार्ड-19 में एक टयूबवेल के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें