फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Wed, 25 Nov 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरसा। सिख धर्म के प्रथम गुरु नानक देवजी के प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को नगर में सिख संगत की ओर से विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

फूलों से सजी पालकी में विराजमान श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेकने के लिए हर कोई आगे बढ़ रहा था। उधर गतका पार्टी ने हैरतंअगेज युद्ध कौशल कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को हैरत में डाल दिया।

वह नगर कीर्तन रानियां रोड स्थित गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब से शुरू हुआ जिसकी अगुवाई पांच प्यारे कर रहे थे। फूू लों से सजी  पालकी में श्री गुरु ग्रंथ  साहिब का प्रकाश किया हुआ् था। पालकी साहिब के पीछे साध संगत शबद कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रही थी। 
विज्ञापन


गतका पार्टी की ओर से करतब दिखाए जा रहे थे। यह नगर कीर्तन वाल्मीकि चौक, शिव चौक, घंटाघर चौक, सुभाष चौक, शहीद भगत सिंह चौक, लालबत्ती चौक, सांगवान चौक, शहीर सुखदेव सिंह चौक आदि विभिन्न बाजारों से होती हुई वापस गुरुद्वारा में जाकर संपन्न हुआ।

इस दौरान रागी जत्थों ने गुरुवाणी की अमृत वर्षाकर संगत को निहाल किया। गतका पार्टियों में शामिल बच्चों और  युवाओं ने तलवारों, लाठियों आदि से हैरतअंगेज करतब दिखाए। बाजारों से निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया।

पालकी के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी गुरुबाणी का पाठ किया। इस दौरान रागी जत्थों ने श्री गुरु नानक देव जी बताए मार्ग ‘अवल अल्लाह नूर उपाइया कुदरत के सब बंदे, एक नूर ते सब जग उपजया कौन भले कौण मंदे’ के अनुसार जीवन यापन करने का आह्वान किया।

श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकाले गए नगर कीर्तन का  रानियां बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए प्रसाद वितरित किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों गुरचरण सिंह, गुरविंद्र सिंह जग्गा, सुभाष बागला, रुपिंद्र सिंह मिंकू, अमित सोनी, राजेंद्र जग्गा, संदीप सोनी, बुग्गी सोनी, बॉबी सोनी,चंद्रशेखर सोनी,  गौरव सोनी, रमन सोनी, विक्रम सोनी, राजेंद्र लायलपुर, सोनू लढा, चौधरी लायलपुर वाले, पारस कोचर, राजकुमार, मंजीत मोंगा, दीपेश कुमार, राजबीर, केशव आदि ने पालकी के संग-संग चल रहे सभी श्रद्धालुओं को बिस्कुट व केले का प्रसाद वितरित किया।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने श्री  गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश नवाया। सतगुरू नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होया और बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोषों के बीच शर्मा ने सतगुरु नानक के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।
विज्ञापन


इस अवसर पर उनके साथ महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान ऊसरपंच रछीना बिरट, विमरेंद्र सिंह, बूटा सिंह, जोगा सिंह, रामप्रसाद सैनी, ज्योति प्रसाद आर्य, जसवंत सिंह आर्य, वेद सैनी, ओमप्रकाश खीचड़, मुकेश फुटेला सहित काफी लोग मौजूद थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें