फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिला नगर आयुक्त ने कचरा निस्तारण की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
-बकरियांवाली डंपिंग प्वाइंट का किया निरीक्षण, नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा
विज्ञापन

-कर्मचारियों से कचरा संग्रहण, ढुलाई और निस्तारण के तरीकों की जानकारी ली
फोटो - 46
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला नगर आयुक्त विरेंद्र सहरावत ने सोमवार को गांव बकरियांवाली स्थित कचरा निस्तारण प्लांट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कचरा निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

जिला नगर आयुक्त विशेष रूप से डंपिंग प्वाइंट की व्यवस्थाओं और सफाई कार्य की समीक्षा करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कर्मचारियों से कचरा संग्रहण, ढुलाई और निस्तारण के तरीकों की जानकारी ली और सुनिश्चित किया कि हर दिन कचरा समय पर प्लांट तक पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बकरियांवाली कचरा निस्तारण प्लांट की उन्होंने स्वयं फोटो खिंची। साथ ही कार्यकुशलता का मूल्यांकन किया गया। इसी दौरान सूचना मिली कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हेलीकॉप्टर सिरसा एयरफोर्स पर उतरेगा और वे सड़क मार्ग से फतेहाबाद जाएंगे। ऐसे में वे निरीक्षण बीच में छोड़कर चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने एक्सईएन राकेश पूनिया को निर्देश दिए कि वे निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करें। इस दौरान जिला नगर आयुक्त ने उन्हें डंपिंग प्वाइंट पर नियमित निगरानी के निर्देश दिए। इससे न केवल सफाई की गुणवत्ता सुधरेगी बल्कि आसपास के क्षेत्रों में गंदगी और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों से भी बचाव होगा। जनता को साफ-सुथरे और स्वस्थ वातावरण की सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर जेई राहुल कुमार, एसआई पवन कुमार, पूजा वेस्ट मैनेजमेंट से सुपरवाइजर संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें