फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वेतन वृद्धि के लिए काम छोड़ हड़ताल पर गए आयुष्मान मित्र के 17 कर्मचारी

Mon, 06 Feb 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मांगों को लेकर पंचकूला में पहुंचे आयुष्मान मित्र के तहत लगे कर्मचारी ।
विज्ञापन
सिरसा। आयुष्मान कार्ड बनाने और मरीजों का रिकॉर्ड रखने के लिए लगाए गए आयुष्मान मित्र के 17 कर्मचारियों ने सोमवार को काम छोड़ हड़ताल कर दी। कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग रखते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान विभाग ने वर्ष 2018 में 17 कंप्यूटर ऑपरेटरों को तैनात किया गया था। कर्मचारियों ने कहा कि विभाग की ओर से उनका वेतन पांच हजार रुपये दिया जाता था। कार्ड की संख्या बढ़ने के साथ-साथ उन पर कार्य का भार भी अधिक हो गया है, लेकिन विभाग ने वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है। वेतन कम होने के कारण उन्हें आर्थिक रूप से परेशानी उठानी पड़ती है। कर्मचारियों की ओर से काम बंद किए जाने के कारण दिनभर आयुष्मान कार्ड बनाने व मरीजों का रिकॉर्ड अपडेट करने सहित अन्य हर प्रकार का कार्य भी बंद रहा।

वर्जन
आयुष्मान कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का कोई भी कारण नहीं बताया है। आयुष्मान विभाग के अनुसार ही कर्मचारियों को 100 फीसदी वेतन प्राप्त करवाया जाता है। - डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें