फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कोरोना सैंपलिंग किट हुई खत्म, लोगों के नहीं लिए जा रहे सैंपल

Mon, 06 Feb 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना सैंपलिंग के लिए प्रयुक्त होने वाली आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन किट खत्म हो चुकी है। इसके चलते सैंपलिंग करवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों को लौटना पड़ रहा है। सबसे अधिक उन लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है, जिन्होंने विदेश की यात्रा करने के लिए जाना था। जिले में हर रोज 300 के करीब लोगों के सैंपल लिए जाते हैं।
विज्ञापन

कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग प्रक्रिया को बढ़ाया था। लेकिन अब विभाग के पास आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन किट खत्म हो चुकी है। इसके कारण कोरोना आशंकित व विदेश जाने या आने वाले किसी भी व्यक्ति के सैंपल नहीं हो पा रहे हैं। विभाग के पास पहले हर रोज 15 से 20 लोग विदेश जाने के लिए सैंपल देने के लिए पहुंचते थे। विदेश में यात्रा करने वालों के लिए केवल आरटीपीसीआर की रिपोर्ट ही मान्य की गई है,, जबकि कोरोना आशंकित लोगों के रैपिड एंटीजन से भी जांच की जाती थी। अब दोनों सैंपल की रिपोर्ट तैयार करने के लिए लैब में किट ही खत्म हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इमरजेंसी में ही फ्लू ओपीडी बनाकर यहां लोगों की जांच कर सैंपल लिए जाते हैं। आरटीपीसीआर लैब में सैंपल जांचने के लिए उपयोग में आने वाली किट न होने से स्थिति खराब हो रही है।

सभी सेंटर भी पड़े बंद
जिले के नागरिक अस्पताल के साथ डबवाली, ऐलनाबाद सहित अन्य सेंटरों पर लिए किट न होने के कारण सैंपल लेने की प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले भी इस संबंध में मुख्यालय को पत्र लिखा गया था। अभी तक किट न पहुंचने से स्थिति खराब हो रही है।
विज्ञापन



वेयर हाउस की ओर से आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन किट उपलब्ध करवाई जानी है। किट न होने के कारण सैंपल लेने की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। जल्द ही किट पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद लोगों के सैंपल लेने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी जाएगी। - डॉ. संदीप गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें