फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फ्लोर मिल में तीसरे दिन दूसरी बार चोरी करने पहुंचे चोर, शोर मचाने पर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि चोरों ने 26 जनवरी की देर सायं 8 बजे ही चौटाला रोड पर डीएवी स्कूल के साथ स्थित एक फ्लोर मिल को निशाना बनाते हुए पीछे की दीवार पर सेंंध लगाकर तीन दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी करने का प्रयास किया। एक दिन पूर्व हुई चोरी के चलते वीरवार को दुकान के संचालक ने दुकान में सोने का प्रबंध किया ही था कि 8 बजे के करीब दो-तीन लोगों ने दुकान में सेंध लगाने का प्रयास किया। आवाज सुनकर दुकान के संचालक ने अपने साथियों और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख और पुलिस के आने की भनक लगते ही चोर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

बता दें कि अज्ञात चोरों ने एक दिन पूर्व ही मंगलवार को दुकान में झरोखा बनाकर हजारों रुपये की सरसों व सरसों के तेल पर हाथ साफ कर दिया था। सरवाना फ्लोर मिल के संचालक जगजीत सिंह सरवाना ने बताया कि वह सोमवार की सायं 6-30 बजे के करीब अपनी दुकान मंगल करके घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान में रखा सामान बिखरा पड़ा है और सरसों के चार कट्टे और 30 लीटर सरसों का तेल गायब है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि चार कट्टों में दो क्विंटल सरसों तथा करीब 30 लीटर सरसों का तेल चोरी हुआ था। इसके अलावा अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान के सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया और जाते-जाते एक कैमरे को भी तोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें