फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जग्गा तख्तमल का एक ओर साथी गिरफ्तार

Sat, 28 Jan 2023 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कालांवाली में डबल मर्डर मामले का एक ओर आरोपी पुलिस ने गांव तख्तमल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुखप्रीत उर्फ पिती के रूप में हुई है। आरोपी वारदात करने के दौरान जग्गा तख्तमल के साथ था और वारदात के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

बता दे कि 16 जनवरी को जग्गा तख्तमल ने अपने साथियों के साथ मिलेकर कालांवाली से देसूलकाना रोड पर दीपक उर्फ दीपू, विरेंद्र उर्फ दीपू व उसके अन्य साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। जिसमें दीपक और विरेंद्र की मौत हो गई थी। डबवाली सीआईए ने मामले से जुड़े छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि अब एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया है। वहीं आरोपियों को पनहा देने वाली दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। डबवाली सीआईए इंचार्ज प्रेम कुमार ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें