फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मृत्यु के बाद मां का इकलौता सहारा था मृतक हरप्रीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खतरावां में अपने घर में सो रहे एक युवक की अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक की आंख व कान के पास दो वार किए हैं। सूचना मिलने पर बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक की मां गुरप्रीत कौर के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता की मृत्यु के बाद मृतक अपनी मां का इकलौता सहारा था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गुरप्रीत कौर ने बताया कि उसका 28 वर्षीय बेटा हरप्रीत उर्फ गीता बीती सोमवार रात्रि घर के बरामदे में सोया हुआ था। देर रात्रि शोर सुनकर जब वह उठी तो उसने देखा कि 2 अज्ञात लोग घर से भाग रहे थे और हरप्रीत खून से लथपथ पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। शोर मचाए जाने के बाद लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची बडागुढ़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया है कि मृतक के आंख व कान के पास धारदार हथियार से दो वार किए गए हैं। वहीं सूचना के बाद डीएसपी धर्मवीर सिंह व सीआईए स्टाफ कालांवाली भी मौके पर पहुंचे।
अपनी मां का था इकलौता सहारा : मृतक के चचेरे भाई हरविंद्र सिंह के मुताबिक हरप्रीत सोमवार शाम करीब 4 बजे गांव के ही 2 युवकों के साथ घर से गया था। उसके बाद वह रात्रि करीब 9 बजे वापस आया और खाना खाकर बरामदे में सो गया। मृतक हरप्रीत एक बहन से बड़ा था। पिता की मृत्यु के बाद वह अपनी मां का इकलौता सहारा था। मृतक की मां के अनुसार हरप्रीत नशे का आदी था।
विज्ञापन

पुलिस को सोमवार रात्रि गोली मारकर युवक की हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जब मौके पर जाकर जांच की तो तेजधार हथियार से हत्या करना सामने आया। मृतक की मां गुरप्रीत कौर के ब्यान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई हैं। - राज महेंद्र, थाना प्रभारी, बडागुढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें