फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पैसे के लेनदेन में कर डाली महिला की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पकडा गया आरोपी पुलिस के साथ व जानकारी देती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। शहर के वार्ड नंबर-15 स्थित पार्षद प्रेम बहल वाली गली में शुक्रवार देर रात किराए के मकान में रह रही 28 वर्षीय महिला सुमन की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी विक्रम भाट को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या की बात कबूल की है।
वारदात के बाद आरोपी महिला के 11 वर्षीय बेटे को 100 रुपये देकर यह कहकर भाग निकला कि यदि कोई पूछे तो कहना कि घर पर गगन आया था। हत्या का खुलासा तब हुआ जब महिला का बेटा युवराज घर लौटा और कमरे में अपनी मां का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन

सुमन के 11 वर्षीय बेटे युवराज ने बताया कि शुक्रवार रात को विक्रम भाट नाम का युवक उसके घर आया था। वह कमरे के अंदर गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद वह बाहर निकला और युवराज को अपने साथ गली के आगे तक ले गया। वहां उसने उसे 100 रुपये दिए और कहा कि अगर कोई पूछे तो कहना कि घर पर गगन आया था।
इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। जब युवराज घर लौटा तो बिजली नहीं थी। उसने पास के कमरे में रहने वाले किराएदार साहिल से फोन लिया और उसकी टॉर्च जलाकर कमरे में गया। अंदर पहुंचते ही उसने देखा कि उसकी मां सुमन जमीन पर गिरी पड़ी थी। उसके गले व आंख से खून बह रहा था। यह दृश्य देखकर बच्चा चीखने लगा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक कृष्ण लाल और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच : घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर कपिल अहलावत, थाना शहर प्रभारी देवीलाल, सीआईए टीम और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए। पुलिस ने टीमों का गठन किया और कुछ ही घंटों में आरोपी विक्रम भाट को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया है।
विज्ञापन

12 साल पहले हुई थी शादी, पति से विवाद के कारण अलग रह रही थी : परिजनों के अनुसार, सुमन की शादी करीब 11-12 वर्ष पहले राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी राजू उर्फ भगवान दास के साथ हुई थी, जो पेशे से कार चालक है। शादी के बाद उनके दो बेटे हुए। बताया जा रहा है कि पति द्वारा शराब पीकर मारपीट करने के कारण सुमन करीब दो साल पहले डबवाली आकर अपने मायके कबीर बस्ती में रहने लगी थी। बाद में वह मायके से अलग होकर किराए के मकान में रहने लगी। करीब डेढ़ माह पहले ही वह वार्ड नंबर-15 में कृष्ण लाल के मकान में किराए पर रहने आई थी। उसके साथ 11 वर्षीय बेटा युवराज रहता था, जबकि दूसरा बेटा सुरेश (9) अपने पिता के पास रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें