फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अलीकां में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग की हत्या

Thu, 04 Jul 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव अलीकां में बुधवार रात को पड़ोसियों ने रंजिशन घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पर लाठी डंडों व तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। जिससे बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हमले का कारण दोनों परिवारों की महिलाओं में हुई कहासुनी बताया जा रहा है। डबवाली थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे की शिकायत पर गांव के चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 की उपधारा 1 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के जानकारी के अनुसार, गांव अलीकां में बुधवार रात को 63 साल के बुजुर्ग दर्शन सिंह घर के बाहर पंचायती बैंच पर बैठा था। इसी दौरान उन्हीं की बिरादरी के चार लोगों ने उस पर लाठी-डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। दर्शन सिंह के बेटे कर्मतेज ने बताया कि उनकी गांव के ही गग्गा सिंह उर्फ बलदेव सिंह, कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ जुट्टी वा लब्बी के साथ रंजिश चल रही है। यह रंजिश परिवार की महिलाओं की आपस में हुई कहासुनी के कारण हुई है।
कर्मतेज ने बताया कि बुधवार रात को वह पिता दर्शन सिंह के साथ घर के बाहर पंचायती बैंच पर बैठा था। रात को करीब 10 बजे उपरोक्त चारों आरोपी वहां पर आए। उन्होंने सोचा कि वे अपने घर जा रहे हैं। इन लोगों के हाथ में लाठी-डंडे व गंडासी थी। उनको बाहर बैठा देखकर आरोपियों ने पिता पर रंजिशन हमला बोल दिया। उन्होंने उसके पिता पर लाठी, डंडों व गंडासी से हमला बोल दिया। उसने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जिनको देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों के साथ मिलकर उसने अपने पिता को डबवाली के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके पिता को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डबवाली थाना पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें