फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एसपी ने किया कालांवाली थाने का निरीक्षण, जांची व्यवस्था

Thu, 04 Jul 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
थाने में जांच करने पहुंची एसपी दीप्ति।
विज्ञापन
डबवाली। एसपी दीप्ति गर्ग ने वीरवार को कालांवाली थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने का रिकॉर्ड, मालखाना, आपराधिक रिकॉर्ड का निरीक्षण के साथ साइबर डेस्क व महिला डेस्क, थाने के मुंशी कक्ष और शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की जांच की। एसपी ने कंप्यूटर रूम के साथ वायरलेस कक्ष की भी व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

एसपी ने थाना प्रबंधक को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि थाना में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाएं, पुलिस थाने में आने वाले शिकायतकर्ता से सहयोग और सम्मान पूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुनें। अदालत से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने व अन्य मामले में शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। अपराध नियंत्रण के लिए थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त के फेरों में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए। एसपी ने थाने में तैनात सभी अनुसंधानकर्ताओं की बैठक ली और तीन नए बने कानूनों के बारे में अवगत करवाया। थाने में लंबित अभियोगों के निष्पादन को लेकर अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित करते कहा कि सभी लंबित अभियोगों का समय सीमा के अंदर निदान करें और अनुसंधानकर्ता के साथ थाना प्रबंधक भी घटना स्थल पर जाए। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क कर मदद लें। एसपी ने थाना परिसर में पुलिस जवानों के रहन-सहन व मैस आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ डीएसपी कालांवाली राजीव कुमार, थाना प्रभारी चांद सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें