रानियां। रैन बसेरे का निरीक्षण करते नगरपालिका सचिव। विभाग
- फोटो : सिरसागंज में परचून की गोदाम में मिला पटाखों का जखीरा। स्रोतः पुलिस
रानियां। फिरोजाबाद रोड स्थित उधम सिंह पार्क के नजदीक बने रैन बसेरे का निरीक्षण बुधवार को नगर पालिका सचिव विक्रमजीत ने किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरे में बिजली, पानी, टॉयलेट, बाथरूम, बिस्तर व सफाई व्यवस्था की जांच की। नगर पालिका सचिव विक्रमजीत ने बताया कि यह रैन बसेरा बेघर व लावारिस घूम रहे और जरूरतमंद व्यक्तियों को रात्रि ठहराव के लिए बनाया गया है।
जिससे कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंद व्यक्ति रात्रि को यहां ठहर कर खुद को ठंड से बचा सके। इस रैन बसेरा में आगंतुकों उचित व्यवस्थाओं व सुविधाओं के लिए नगर पालिका इकाई प्रधान सोमपाल पुहाल की ड्यूटी लगाई गई है। मौजूदा समय में नगर पालिका की ओर से सर्दी से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जा रही है ताकि किसी भी व्यक्ति को रात्रि के समय ठंड का सामना ने करना पड़े। इस दौरान नगर पालिका सचिव बिक्रमजीत ने सोमपाल पुहाल को रैन बसेरे और व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।