फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में शहर की सीमा बढ़ाने के लिए नगर परिषद जल्द करेगी सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद सिरसा की सीमा बढ़ाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र को शहरी एरिया में शामिल किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त ने नप अधिकारियों को जल्द से सर्वे करवाने के आदेश दिए। साथ ही अगली मीटिंग में नप अधिकारियों को सर्वे की रिपोर्ट रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद सिरसा ने 19 मार्च को उपायुक्त कार्यालय को नगर परिषद की सीमा बढ़ाने के लिए एक पत्र लिखा। पत्र में जिक्र किया कि शहर के गांव रामनगरिया, गांव चतरगढ़पट्टी, गांव बाजेकां व साथ लगते घनी आबादी वाले एरिया को नप की सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव 26 फरवरी 2019 को पास किया गया था। इसलिए नगर परिषद की सीमा बढ़ाने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए।
दूसरी ओर नगर परिषद की ओर भी स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय के पास हिसार रोड पर दिल्ली पुलिस से आगे बाजेकां मोड़ एरिया को शामिल करने के लिए पत्र भेजा था। गांव वैदवाला व बाजेकां की पंचायत ने भी रेजुलेशन पास करके इस एरिया को नगर परिषद की सीमा में शामिल करने की मांग की हुई। इसके अतिरिक्त शहर के लोगों ने भी नप की सीमा बढ़ाने के लिए सरकार को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

उपायुक्त की अध्यक्षता में बनी कमेटी करेगी मॉनिटरिंग
बुधवार को नगर परिषद के अधिकारियों की एक मीटिंग उपायुक्त प्रदीप कुमार ने ली। उपायुक्त ने नप अधिकारियों को नप की सीमा बढ़ाने के लिए सर्वे करवाने के निर्देश दिए। ये सर्वे जल्द से जल्द पूरा किया जाए और अगली मीटिंग में सर्वे रिपोर्ट उपायुक्त की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष रखी जाएगी। उपायुक्त की अध्यक्षता में बनी कमेटी में एडीसी, जिला नगर योजनाकार, स्थानीय शहरी निकाय विभाग का एक प्रतिनिधि शामिल होता है।
इन गांवों का क्षेत्र हो सकता हैं शामिल
गांव रामनगरिया का कुछ भाग नप की सीमा में पहले से ही है। लेकिन आसपास की ढाणियां नप की सीमा में नहीं है। ऐसे में नए सर्वे में रामनगरिया को पूरी तरह से नगर परिषद की सीमा में शामिल किया जा सकता है। शहर के साथ लगते गांव कंगनपुर का कुछ एरिया ही नप की सीमा में है। बाकी पंचायत के अधीन है। डेरा सच्चा सौदा क्षेत्र में ढाणी सांवनपुरा, गांव शाहपुर बेगू का कुछ एरिया, बाजेकां का कुछ एरिया हिसार रोड की ओर को नगर परिषद की सीमा में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मीटिंग लेकर सर्वे करवाने के आदेश दिए है। इसके लिए नप किसी प्राइवेट एजेंसी को हायर करेगी। अगली मीटिंग में सर्वे रिपोर्ट पेश की जाएगी।
- अजय पंघाल, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें