फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बहुमंजिली पार्किंग की परियोजना अटकी, निजी में वसूले जा रहे हर घंटे के 50 रुपये

Mon, 03 Mar 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 शहर की गीता भवन वाली गली में बनाई अवैध पार्किंग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर में बहुमंजिली पार्किंग बनाने की परियोजना पिछले छह सालों से फाइलों में ही अटकी है। कुछ लोग खाली भूखंडों पर निजी पार्किंग बनाकर इस मौके का फायदा उठा रहे हैं। वहां चार पहिया वाहन चालकों से 50 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से अवैध रूप से शुल्क वसूला जा रहा है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति के कोई भी पार्किंग नहीं चलाई जा सकती। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस कारण खरीदारी करने के लिए बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को सुविधा देने के नाम पर खाली पड़े भूखंडों में पार्किंग शुरू की गई। जहां एक और चार पहिया वाहन खड़ा करने पर 50 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क वसूला जा रहा है। वहीं, बिना अनुमति के फर्जी पर्चियां काटकर सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह समस्या सुलझाने के लिए स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने अवैध वसूली पर रोक लगा बाजारों में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था मांग की है। इनका कहना है कि शहर में बिना किसी अनुमति के फर्जी तरीके से निजी पार्किंग बनाई गई है। यहां वाहन खड़ा करने के पैसे वसूले जा रहे हैं, जो सरासर गलत है।



छह बार निविदा के बावजूद मलबा तक नहीं हटा

शहर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने बहुमंजिली पार्किंग का प्रस्ताव बनाया था। इसके लिए सरकारी स्कूल की जगह चिह्नित कर प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था। इसके लिए छह बार निविदा लगाने के बाद भी नगर परिषद प्रशासन स्कूल का मलबा तक नहीं हटा सका है। शुरुआत में महंगे दामों पर निविदा छूटने के बाद मलबा हटाने की निविदा निरस्त हो गई थी। इसके बाद से यह प्रक्रिया लंबित रही। पहले इस परियोजना को निजी-सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी) मोड पर बनाया जाना प्रस्तावित था लेकिन परियोजना को गंभीरता से न लेने के कारण अभी परियोजना को गति नहीं मिल सकी, जबकि बाजारों में बहुमंजिली इमारत बनने और अतिक्रमण के कारण ग्राहकों और व्यापारियों को पार्किंग की सख्त जरूरत है।





-







निकाय चुनाव में छाया रहा मुद्दा

निकाय चुनाव में विधायक गोकुल सेतिया ने भी जल्द ही बहुमंजिला पार्किंग शुरू करवाने का दावा किया तो भाजपा ने इसे अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है। ऐसे में उम्मीद है कि नगर निकाय में नया अध्यक्ष बनने के बाद इस परियोजना पर सबका ध्यान होगा।









शहर में बाजार में खरीदारी के लिए आए थे। शहर में पार्किंग की जगह नहीं मिली तो गाड़ी खड़ी करने के लिए गीता भवन वाली गली की निजी पार्किंग में आए। वहां 50 रुपये प्रतिघंटे के लिए जा रहे हैं। - सुखवीर सिंह।





बाजार में शादी की खरीदारी के लिए हम सोमवार को आए थे। वहां पार्किंग के लिए जगह नहीं मिली तो सिटी थाना मार्ग पर पुलिस स्टेशन के पास पार्किंग बनी है। उसमें किराया देकर गाड़ी खड़ी करनी पड़ी। - होशियार सिंह।





सड़कों पर वाहन खड़ा करने पर शहर में जाम लग जाता है जबकि पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर सरकारी पार्किंग से 10 गुना ज्यादा रुपये वसूले जा रहे हैं। इस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। - दीप बराड़।
विज्ञापन




शहर में इस प्रकार से बिना अनुमति के कोई भी पार्किंग नहीं चलाई जा सकती। अगर ऐसा कुछ चल रहा है, तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। -प्रवीण कुमार, जेई, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें