फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रेलगाड़ियों के विस्तार के लिए सांसद ने रेलवे महाप्रबंधक को लिखा पत्र

Thu, 21 Dec 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सांसद सुनीता दुग्गल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के महाप्रबंधक अमिताभ को पत्र लिखकर सिरसा लोकसभा क्षेत्र में रेल नेटवर्क के आधारभूत ढांचे के विकास को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कई गाड़ियों के विस्तार की मांग की। पत्र में सांसद ने भट्टू, डिंग व कालांवाली स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के अतिरिक्त प्लेटफॉर्म का निर्माण, बड़ागुढ़ा व सूचान कोटली स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज, सिरसा से ऐलनाबाद नई रेल लाइन निर्माण व लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे फाटकों पर अंडर ब्रिज व ओवर ब्रिज बनाने आदि की मांग रखी है। सांसद सुनीता दुग्गल ने मांग रखी की हिसार-कोटा एक्सप्रेस (वाया चुरु) का विस्तार सिरसा तक किया जाए।सिरसा को राजधानी चंडीगढ़ से जोड़ा जाए। बठिंडा-दिल्ली किसान एक्सप्रेस के साथ बैंक शेयरिंग करके बठिंडा-कालका सुपरफास्ट इंटरसिटी (वाया महम-पानीपत) का संचालन किया जाए। कोटा-हिसार एक्सप्रेस (वाया लोहारू) व हिसार-कोटा एक्सप्रेस (वाया चुरु) का विस्तार सिरसा तक किया जाए।


यह मांग भी रखी
जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम सुपरफास्ट का ऐलनाबाद के रास्ते हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर/बठिंडा तक विस्तार किया जाए। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बठिंडा से ऐलनाबाद होते हुए दिल्ली के लिए दिन के समय एक्सप्रेस व सुपरफास्ट रेलसेवा की सुविधा दी जाए। उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस के रैक का इस्तेमाल करते हुए उदयपुर से जम्मूतवी (वाया सिरसा) रेल सेवा चलाई जाए।
विज्ञापन


हावड़ा-प्रयागराज विभूति सुपरफास्ट का विस्तार सिरसा के रास्ते श्रीगंगानगर तक किया जाए। श्रीगंगानगर-दिल्ली इंटरसिटी का अनुरक्षण बठिंडा में शिफ्ट करके विभूति एक्सप्रेस का अनुरक्षण किया जा सकेगा। बीकानेर से चंडीगढ़ (वाया मंडी डबवाली-धुरी-अंबाला कैंट) नई ट्रेन का संचालन किया जाए। मुंबई सेंट्रल-हिसार दुरांतो एक्सप्रेस का विस्तार सिरसा के रास्ते बठिंडा तक किया जाए।


श्री हुजूर साहिब नांदेड साहिब जी के लिए एक सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन

सिख बहुल क्षेत्र होने के कारण सिरसा से श्री हुजूर साहिब नांदेड साहिब जी के लिए एक सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन किया जाए। श्रीगंगानगर-नांदेड एक्सप्रेस का एक फेर बढ़ाकर इसे वाया सिरसा-हिसार-रेवाडी-अलवर चलाया जाए। हरियाणा एक्सप्रेस व जींद-हिसार एक्सप्रेस का डींग स्टेशन पर ठहराव दिया जाए। फिरोजपुर-अगरतला त्रिपुरा सुंदरी एसकप्रेस का ठहराव भट्ट स्टेशन पर दिया जाए।
विज्ञापन




किसान एक्सप्रेस में डिब्बों की बढ़ोतरी की जाए
सिरसा से जाने वाली 14731/32 किसान एक्सप्रेस व जाखल-टोहाना के रास्ते जाने वाली 12481/82 इंटरसिटी एक्सप्रेस का आपस में बैंक शेयरिंग है। इन गाड़ियों से पहले व बाद में लंबे अंतराल तक दिल्ली की गाड़ी न होने के कारण दोनों ही गाड़ियों में अत्यधिक यात्री भार रहता है। इसके लिए पिछले कई सालों से लगातार मांग की जा रही है की किसान एक्सप्रेस में डिब्बों की बढ़ोतरी की जाए। पहले प्राथमिक अनुरक्षण बठिंडा में होने के कारण संभव नहीं था, परंतु अब श्रीगंगानगर में होने से यह मुमकिन है। अत: यात्री सुविधा हेतु 3-4 डिब्बे बढ़ाए जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें