फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सांसद सैलजा बोलीं-फास्ट-ट्रैक कोर्ट की घोषणा से पहले तय हो जिम्मेदारी तभी लौटेगा छात्रों का भरोसा

Fri, 24 Jul 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नीट परीक्षा पेपर लीक और अनियमितताओं के लिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। सिरसा की सांसद सैलजा ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट की घोषणा से पहले नैतिक जिम्मेदारी तय करने को कहा। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन


सैलजा ने कहा कि यदि केंद्र सरकार विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर है तो इसकी शुरुआत शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों का विश्वास तोड़ा है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में गांधी स्मृति स्थल पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।
इस दाैरान नीट प्रभावित विद्यार्थियों और जान गंवाने वाले छात्रों के लिए न्याय मांगा गया। सैलजा ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाती है और युवाओं के भविष्य पर केवल घोषणाएं करती है। उन्होंने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट तभी सार्थक होगा जब निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। विद्यार्थियों को आश्वासन नहीं न्याय चाहिए।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और गांधीवादी है। छात्रों की आवाज दबाने या उन पर कार्रवाई करने से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा। सरकार को राजनीतिक टकराव से ऊपर उठकर शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें