फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पेयजल संकट को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Thu, 01 May 2025 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- जलघरों की डिग्गियां सूखी, लोग 600 से 1200 रुपये में खरीद रहे टैंकर, जल्द करें समाधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में गहराते पेयजल संकट को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में जिले के हालात को बेहद गंभीर बताया और मांग की कि इस दिशा में तुरंत प्रभाव से कदम उठाए जाएं।
सांसद सैलजा ने पत्र में कहा कि जिले के अधिकांश जलघरों की डिग्गियां सूखी पड़ी हैं। नहरों में छोड़ा गया पानी टेल तक नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन लोगों को 600 से 800 रुपये प्रति टैंकर पानी खरीदना पड़ रहा है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह दर 1200 रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नहरों में तब तक पानी छोड़ा जाए जब तक गांवों की जलघरों की डिग्गियां पूरी तरह नहीं भर जातीं। साथ ही किसानों के लिए भी सिंचाई पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में स्थिति सबसे गंभीर
नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव गुसाई आना, कुम्हारिया, हजीरा, जसानिया, गंजा रुपाणा, कागदाना, जमाल, गिगोरानी, खेड़ी, राजपुरा साहनी, जोडकिया, रामपुर बगड़िया, कैरावाली, दड़बा कलां, मानक दिवान, रंधावा, निर्बाण, शेरांवाली, कर्मसाना, बकरियांवाली, मोडिया और माधोसिंघाना में पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। इसके अलावा रानियां, ऐलनाबाद और डबवाली क्षेत्र के गांव भी संकट से जूझ रहे हैं। चौटाला जैसे बड़े गांव में भी पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। अधिकतर गांवों में ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन वहां का पानी खारा है, जिससे लोग जलजनित रोगों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें