फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच भी जारी रहा पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान

Thu, 03 Dec 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नगर पालिका प्रशासन की ओर से मंगलवार से चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जिसका बाजार में सब्जी की रेहड़ियां आदि लगाने वालों ने काफी विरोध किया।
विज्ञापन


जिससे मामला एक बार काफी गर्मा गया, लेकिन पुलिस व पालिका अधिकारियों की मध्यस्थता से मामला शांत करवा दिया गया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय पालिका ने एसडीएम धीरेंद्र खड़गटा के आदेश पर मुख्य बाजार में लगने वाली सब्जी आदि की रेहड़ियों को बाजार से हटाने का काम मंगलवार को शुरु किया था, जिसके तहत शहर के पंचमुखी चौक में लगने वाली सभी रेहड़ियां व खोमचे आदि वहां से हटवाए गए।

बुधवार को फिर से इन रेहड़ी संचालकों ने मुख्य बाजार में रेहड़ियां लगा दी। शहर के एक पेट्रोल पंप के नजदीक मनीष नामक रेहड़ी संचालक रेहड़ी लगाए बीच सड़क खड़ा था कि पालिका कर्मचारियों व रेहड़ी संचालक के बीच हुई धक्का मुक्की में उसकी रेहड़ी पलट गई।
विज्ञापन


जिस पर अनेक रेहड़ी संचालक एकत्रित होकर पालिका के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। मामले की सूचना पाकर सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान व थाना प्रभारी विकास कुमार भी मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह मामले को शांत किया।

पालिका सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर यह अभियान चलाया गया है जो कि भविष्य में भी जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि बाजार में बीच सड़क पर लगने वाली इन रेहड़ियों के कारण आए दिन रोड जाम व सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

इसलिए इन रेहड़ी संचालकों को रेहड़ियां लगाने के लिए हुड्डा कॉलोनी व रेलवे रोड पर स्थान आवंटित किए गए हैं। फिर भी ये रेहड़ी संचालक बीच बाजार रेहड़ियां लगाकर यातायात को अवरुद्ध कर रहे है जो कि किसी भी सूरत में नहीं करने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें