फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा से सीधा मां के दरबार पहुंचाएगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब मां वैष्णो देवी के दरबार तक सीधा सिरसा से जा सकेंगे। रेलवे ने मां के भक्तों को सौगात दी है। अब सप्ताह में एक बार सोमवार को कटरा के लिए सिरसा से सीधी ट्रेन जाएगी।
विज्ञापन


ये ट्रेन नई दिल्ली से चलेगी और सीधा जम्मू कटरा जाएगी। इससे पहले सिरसा से कटरा जाने की कोई रेल सेवा नहीं थी। यात्रियों को भटिंडा से कटरा जाने के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ती थी

सिरसा वासियों ने इस ट्रेन के चलने पर हर्ष जताया है। लोगों का कहना है कि इस ट्रेन के चलने से सिरसा के लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी। सिरसा से माता वैष्णो के दरबार के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं होने से भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस ट्रेन से लोगों को यह फायदा कि अब ट्रेन बदलने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन


यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को दोपहर तीन बजकर 35 मिनट पर सिरसा पहुंचेगी और 3 बजकर 40 मिनट पर कटरा के लिए रवाना होगी। ट्रेन भटिंडा, अंबाला, जम्मू होकर कटरा जाएगी। वापसी में ये ट्रेन प्रत्येक बुधवार को सुबह 2 बजकर 10 मिनट पर सिरसा आएगी और 2:20 बजे दिल्ली की तरफ रवाना होगी।

बिना परेशानी होंगे माता के दर्शन
सिरसा नगर सरसाईनाथ जी की नगरी है। इसलिए इसे धर्मनगरी भी कहते हैं। यहां रहने वाले लोग सभी धर्मों में आस्था रखते हैं। मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए सिरसा से सीधी ट्रेन चलने पर अब लोग परिवार के साथ बिना परेशानी के माता के दर्शन कर सकेंगे। - स्वामी ललित किशोर व्यास, राधामाधव मंदिर, सिरसा

भक्तों के लिए तोहफा
सिरसा से कटरा ट्रेन शुरू हो रही है ये सिरसा के भक्तों लिए नायाब तोहफा है। इससे सिरसा में रहने वाले मां के भक्तों को लाभ मिलेगा। पहले भक्तों को ट्रेन बदलकर जाना पड़ता था। सिरसावासी रेलमंत्री के आभारी हैं।
रमेश मेहता, नगरपार्षद, वार्ड नंबर तीन

लंबे रूट के लिए चलें और ट्रेन
ये सिरसा के लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है कि कटरा जाने के लिए सीधी ट्रेन अब सिरसा से चलेगी। सिरसा से लंबे रूट की और भी ट्रेनें चलनी चाहिएं, ताकि लोगों को कोई परेशानी नहीं हो। सिरसा के भक्तों के लिए ये उपहार से कम नहीं है। हीरालाल शर्मा, जिला प्रधान, व्यापार मंडल

बुधवार को वापस आएगी ट्रेन
सिरसा के स्टेशन मास्टर वीएन पाठक ने बताया कि अभी ट्रेन के नाम के बारे में जानकारी नहीं है। सिरसा से कटरा जाने के लिए सोमवार से ट्रेन शुरू हो रही है और बुधवार को कटरा से वापसी कर सिरसा आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें