फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफेयर और आत्महत्या: मां और तीन माह की गर्भवती बेटी ने इसलिए की खुदकुशी; दामाद को लेकर ससुर का बड़ा खुलासा

Thu, 26 Jun 2025 02:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा

सार

सिरास में एक महिला और उसकी तीन माह की गर्भवती बेटी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आठ माह पहले बेटी अमृतपाल की बठिंडा के यादविंदर से शादी हुई थी। 
विज्ञापन
suicide in Sirsa - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा शहर के वार्ड 6 स्थित इंदिरा नगर में बुधवार को मां राजविंदर और तीन माह की गर्भवती बेटी अमृतपाल कौर ने फंदा लगाकर जान दे दी। राजविंदर कौर के पति रणजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके दामाद यादविंदर के किसी युवती के साथ संबंध हैं। 
विज्ञापन


वह अमृतपाल को तलाक देना चाहता था। इससे परेशान होकर मां-बेटी ने आत्महत्या कर ली। डबवाली शहर थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

रणजीत ने बताया कि करीब आठ महीने पहले अमृतपाल कौर की शादी बठिंडा निवासी यादविंदर सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि यादविंदर के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को यादविंदर अमृतपाल को मायके छोड़कर गया था। सुबह करीब 10.30 बजे उनके पास यादविंदर का फोन आया। उसने बताया कि अमृतपाल और राजविंदर कौर ने आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन

वह तुरंत दुकान बंद कर घर पहुंचा तो घर का गेट अंदर से बंद था। गेट न खोले जाने पर वह खिड़की तोड़कर घर के अंदर पहुंचे। कमरे में गया तो राजविंदर कौर जमीन पर मृत पड़ी मिली और अमृतपाल का शव फंदे पर लटका था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें