फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटी मां और 11 माह की बेटी मिली कोरोना संक्रमित, दो मरीज स्वस्थ होकर लौटे

विज्ञापन
mother and douther are corona positive - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित के स्वस्थ होने वाले मरीजों के साथ ही नए संक्रमितों की संख्या भी निरंतर बढ़ती जा रही है। सोमवार को दो कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे तो स्वास्थ्य विभाग ने दो और नए संक्रमित भर्ती कर लिए। ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव निमला और ममेरां के दोनों संक्रमित ठीक हो गए। वहीं ऐलनाबाद में दो नए मरीज जो मुंबई से लौटे थे संक्रमित पाए गए हैं। नए मरीज में 23 साल की महिला और 11 माह की उसकी बेटी शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 57 हो गई है। जिसमें 38 संक्रमित ठीक होकर लौट चुके हैं तो 19 मरीज अभी भी अस्पताल में आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग सतर्कता के साथ कार्य करते हुए लोगों को ठीक करने में लगा हुआ है। सोमवार को जिले में दोपहर तक दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। लेकिन साथ ही दो नए मरीजों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। ऐलनाबाद से पाए गए दोनों कोरोना संक्रमित मां-बेटी हैं जो 5 जून को मुंबई से ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंची थी। इसके बाद वे कुरुक्षेत्र से फतेहाबाद तक बस में और फतेहाबाद से ऐलनाबाद में कार से पहुंचे। 23 वर्षीय महिला और उसकी 11 माह की बेटी की स्वास्थ्य विभाग ने 6 जून को सैंपल जांच के लिए भेज दिए थे, जिसकी रिपोर्ट सोमवार दोपहर के बाद आई। रिपोर्ट में महिला और उसकी बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई। उक्त महिला मुंबई में चप्पल जूतों का काम करती थी, जो ऐलनाबाद के रहने वाले हैं और कोरोना संक्रमण को लेकर वह वापस ऐलनाबाद आई हैं। विभाग ने महिला के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
ऐलनाबाद के गांव ममेरां और निमला गांव के दो लोग हुए ठीक
सोमवार को जिले के कोविड अस्पताल में भर्ती दो कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए। दोनों संक्रमित ऐलनाबाद के गांव ममेरां और निमला गांव के दोनों मरीज ठीक हो गए। दोनों मरीजों को सिविल अस्पताल में 1 मई को भर्ती किया गया था। जिसके सात दिनों के बाद दोनों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

57 में से 38 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ
जिले में कोरोना संक्रमण से लेकर अभी तक 57 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस दौरान कुल 38 मरीज ठीक होकर लौटे चुकें हैं तो वहीं अस्पताल में अभी 19 मरीज संक्रमित हैं। जिले में करीब 25 से ज्यादा कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं, जिनमें स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सर्वे शुरू कर दिया है। वहीं आशा वर्कर्स भी सर्वे में जूट गई हैं।
जिले में दो कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं, वहीं दो और मरीज ऐलनाबाद क्षेत्र से आ गए हैं। दोनों मरीज मुंबई से सिरसा लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन

- डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें