फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में 30 हजार से अधिक नागरिकों ने ली शपथ

विज्ञापन
सिरसा। नशा मुक्त भारत अ​भियान के तहत नागरिकों को नशे के ​खिलाफ शपथ दिलाते हुए अ​धिकारी। सूचना व
विज्ञापन
सिरसा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पांचवीं वर्षगांठ पर जिलाभर में तीस हजार से अधिक लोगों ने अलग-अलग कार्यक्रमों में नशा मुक्ति की शपथ ली। नशा मुक्त भारत अभियान की वेबसाइट पर शपथ को पंजीकृत करवाया गया है। वहीं जिलेभर में स्कूल, कॉलेज, पंचायत, खेल विभाग, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्थलों पर शपथ करवाई गई।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड़ ने बताया कि जिलेभर में 30 हजार से अधिक लोगों की ओर से बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शपथ ली गई है। सभी स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में शपथ दिलवाई गई है। सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2020 को नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई थी और तभी से सिरसा जिला को इस अभियान में शामिल किया गया है।
पांचवीं वर्षगांठ पर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किए हैं। जिले में 31 अगस्त तक नशा मुक्ति से संबंधित लघु नाटिका, नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशा मुक्ति के संदेश पहुंचाए जा रहे हैं। नशे को तभी समाप्त किया जा सकता है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग का इसमें सहयोग मिले। सामाजिक स्तर पर भी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें