फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्वतंत्रता दिवस पर 700 पुलिस कर्मचारी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा। पुलिस की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि पंजाब व राजस्थान की सीमा से लेकर जिले में विभिन्न स्थानों पर 15 अगस्त तक 35 पक्के व अस्थाई नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

समारोह स्थल व आसपास क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी 700 पुलिस कर्मचारियों पर रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नाकों पर आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की गहनता से जांच जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी गतिविधियों पर नजर रखी जाए। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारी कमर्शियल वाहनों को सिरसा में प्रवेश से रोका जाएगा और उन्हें वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि जिले में स्थित सभी होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और सरायों में ठहरे हुए व्यक्तियों का रिकॉर्ड चेक किया जाए। पुलिस की विशेष टीम होटल व धर्मशालाओं में औचक निरीक्षण करेगी, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को समय रहते पकड़ा जा सके।






भीड़-भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहेगी पुलिस

संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी सीमा क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष टीमें तैनात रहेंगी। डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। भारी वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112, पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना व चौकी को दें।



सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहेगी
एसपी डॉ. मयंक गुप्ता का कहना है कि सिरसा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। विशेष नाकाबंदी, होटल-धर्मशाला चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी और यातायात नियंत्रण जैसी व्यवस्थाएं यह सुनिश्चित करेंगी कि समारोह शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें