पुलिस ने पुलिस लाइन में आपात स्थिति से निपटने और विकट परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया । डीएसपी हेडक्वार्टर कपिल अहलवात के नेतृत्व में इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को दंगों और आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने का प्रशिक्षण देना था ।
इस दौरान, अधिकारियों ने आधुनिक दंगा-नियंत्रण उपकरणों, जैसे डंडे, ढाल, आंसू गैस छोड़ने का अभ्यास किया । प्रशिक्षकों सीडीआई उप नि. सुग्रीव व अन्य अधिकारियों ने इन उपकरणों के उचित उपयोग और रखरखाव के बारे में विस्तृत निर्देश दिए । उन्होंने आपदा प्रबंधन की तकनीकें और अस्थिर स्थितियों पर नियंत्रण की रणनीतियां भी सांझा कीं । इस मॉक ड्रिल की अगुवाई करते हुए डीएसपी कपिल अहलावत ने तत्परता के महत्व पर जोर दिया । उन्होंने आश्वासन दिया कि डबवाली पुलिस किसी भी विपरित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है । इस तरह के नियमित अभ्यासों से यह सुनिश्चित होता है कि पुलिस बल सतर्क रहे और त्वरित कार्रवाई करने में सक्षम रहे ।
इस मॉक ड्रिल में पुलिस कर्मचारियों को भीड़ को तितर-बितर करने व दंगा निरोधक गतिविधियों पर कैसे काबू पाया जाए के बारे में प्रशिक्षण दिया गया । इसके अलावा विशेषज्ञों की टीम की ओर से पुलिस कर्मचारियों को आंसू गैस के गोले छोड़ना व भीड़ को तितर-बितर करने के लिए केनसील्ड व डंडे के साथ अभ्यास करवाया गया ।