फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मोबाइल वेटरनरी यूनिट पहुंचा रही पशु चिकित्सा सुविधा

विज्ञापन
मोबाइल वेटनरी वैन के साथ चिकित्सकों की टीम।
विज्ञापन
सिरसा। गांव माखोसरानी में 1962 सेवा की ओर से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिले में 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट (एमवीयू) सेवा पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही है। फरवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में शुरू हुई इस सेवा के तहत जिले में वर्तमान में पांच एंबुलेंस यूनिट कार्यरत हैं।
विज्ञापन

ये यूनिट समय-समय पर पशु चिकित्सा सुविधा पहुंचाकर पशुपालकों को राहत दे रही हैं। माखोसरानी के वेटरनरी सर्जन डाॅ. पवन पूनियां ने बताया कि अब तक सिरसा जिले में लगभग 18,000 पशुओं का उपचार किया जा चुका है। एक कॉल पर पशु चिकित्सा सेवा उनके दरवाजे तक पहुंच रही है, जिससे न केवल पशुओं की जान बच रही है, बल्कि पशुपालकों को भी मानसिक संतोष प्राप्त हो रहा है।
यह सेवा हरियाणा सरकार व पशुपालन एवं डेयरी विभाग की सराहनीय पहल है, जिसे धानुष हेल्थकेयर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पीपीपी मॉडल के तहत संचालित किया जा रहा है। हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड (एचएलडीबी) का सक्रिय तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। टीम ने ग्रामीणों को बताया कि वे 1962 नंबर पर कॉल करके निशुल्क पशु चिकित्सा सेवा प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में मौसमी बीमारियों, टीकाकरण, पोषण आहार और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें