जवाहर नवोदय विद्यालय की 11 जनवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने बैठक ली। जिसमें 11 परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों, सातों खंड के बीईईओ व जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राम सिंह उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान ने केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा के दौरान प्रयोग होने वाली सामग्री, मोबाइल एप एनसीएमटीएम पर अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान प्रयोग होने वाली सामग्री परीक्षा अधीक्षकों को सौंपी गई।
जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए 5वीं कक्षा के बच्चों की प्रवेश परीक्षा 11 जनवरी को होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के सात खंडों में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 5वीं कक्षा के 5077 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी अपने खंड के केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा की तैयारियों को पक्का करेंगे। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए जवाहर नवोदय की 22 सीएलओ सेंटर लेवल आब्जर्वर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो सीएलओ उपस्थित रहेंगे। प्रवेश परीक्षा 11 जनवरी को सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर साढ़े 10 बजे से ही प्रवेश शुरू हो जाएगा। प्रदेश के बाद विद्यार्थियों के रोल नंबर जांच कर उन्हें परीक्षा में बिठाया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के एक मिनट पहले तक प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
मोबाइल एप पर अपलोड करेंगे परीक्षा संबंधित सामग्री सूची
शिक्षा विभाग द्वारा जवाहर नवोदय की होने वाली परीक्षा को लेकर दी जाने वाली सामग्री को केंद्र अधीक्षक विभाग द्वारा बनाई गई एनसीएमटीएम एप पर अपलोड करेंगे। अपलोड करने के लिए सामग्री की सूची तैयार कर उसकी फोटो एप पर डालेंगे। जिससे यह पता चल सके कि परीक्षा के किसी केंद्र पर सामग्री कम तो नहीं है, अगर कम है तो उसे एप के डाटा बेस के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा सामग्री देकर पूरा किया जाएगा।
यह है 11 परीक्षा केंद्र
स्कूल, विद्यार्थियों की संख्या
- सीएमडीऐवी पब्लिक स्कूल, डबवाली ----505
- शहीद अशोक वढेरा सरस्वती विद्या मंदिर, डबवाली--- 400
- माता हरकी देवी पब्लिक स्कूल, ओढ़ां----- 568
- राजेंद्रा पब्लिक स्कूल, पंजुआना, बडागुढा------563
- राजकीय कन्या वारिष्ट माध्मिक विद्यालय, सिरसा--- 400
- राजकीय माध्मिक सांस्कृति वरिष्ट माध्मिक विद्यालय, सिरसा---503
- दयानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल, ब्वाज , नाथूसरी चोपटा----495
- दयानन्द सीरियर सैकेंडरी स्कूल, गर्ल्ज, नाथूसरी चोपटा---490
- डीऐवी पब्लिक स्कूल, रानियां ---340
-राजकीय वारिष्ट माध्मिक विद्यालय, रानियां---333
- नचिकेतन माडल स्कूल, ऐलनाबाद---480
जवाहर नवोदय विद्यालय की छठीं कक्षा के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी की जा रही है। सभी केंद्रों के अधीक्षकों को परीक्षा में प्रयोग होने वाली सामग्री दे दी गई है।
राजेश चौहान, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।